जानें भारत रत्न APJ कौन थे -APJ ABDUL KALAM BIOGRAPHY IN HINDI

APJ ABDUL KALAM BIOGRAPHY IN HINDI

भारत रत्न ,मिसाइल मेन एपीजे अब्दुल कलम जी का एतिहासिक जीवन परिचय

DR. A.P.J.ABDUL KALAM BIOGRAPHY

WHAT WAS ABDUL KALAM FAMOUS FOR?

QOUTS,full name ,PHOTO,BIOGRAPHY,BIRTHDAY,ACHIEVEMENTS,SPEECHES,WIKIPEDIA,WEB SERIES.BOOKS.

अब्दुल कलाम जी की जीवनी ,सुविचार,जन्मदिन,उपलब्धि,भाषण ,उम्र,विकिपीडिया 

भारत के युवाओं के प्रेरणास्त्रोत डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी के जीवन की कुछ अविस्मरणीय कहानियां

 “सपने वो नहीं हैं जो हम नींद में देखते हैं, सपने वो हैं जो हमें सोने नहीं देते हैं।“

लाखों लोगों के सपनों को सच करने वाले भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी की कही ये बातें देश के हर व्यक्ति के लिए प्रेरणास्त्रोत (Inspiration) हैं। भारत माँ के सपूत, मिसाइल मैन, राष्ट्र पुरुष, राष्ट्र मार्गदर्शक, महान वैज्ञानिक, महान दार्शनिक, सच्चे देशभक्त और ना जाने कितनी उपाधियों से सम्मानित किए जाने वाले भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम ना केवल भारत के राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक के रूप में जाने जाते हैं बल्कि अब्दुल कलाम जी वो व्यक्ति थे जो आज भी भारतीयों के दिलों में अपनी खास जगह रखते हैं। वो एक ऐसे इंसान थे जो बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों सभी के बीच लोकप्रिय थे। सभी देशवासी उन्हें अपना आदर्श मानते थे। उनकी सादगी का आलम यह था कि वो जिन दो सूटकेस को लेकर प्रेसीडेंट हाउस आए थे। वहां से जाते समय में भी वो सिर्फ उन्हीं दो सूटकेस को अपने साथ ले गए। 

APJ ABDUL KALAM FULL NAME- 

अब्दुल कलाम जी का जन्म ,पूरा नाम,बचपन,व संघर्ष ABDUL KALAM JI KA BIRTH,FULL NAME,AND STRUGGLE-

15 अक्टूबर, 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम के एक तमिल मुस्लिम परिवार में जन्में डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का पूरा नाम डॉक्टर अबुल पाकिर जैनुलाबद्दीन अब्दुल कलाम है। अब्दुल कलाम जी 5 भाई-बहनों में सबसे छोटे थे। कलाम साहब जब पैदा हुए तो उनका परिवार ग़रीबी से जूझ रहा था। कलाम साहब ने बचपन से ही अपने घर के ख़र्चे में हाथ बंटाने के लिए अख़बार बेचना शुरू कर दिया था। अब्दुल कलाम जी को शुरू से ही पढ़ने में बहुत रूचि थी। वो घंटों पढ़ाई किया करते थे। गणित में उनकी ख़ास दिलचस्पी थी। वो सुबह 4 बजे उठकर घर-घर जाकर अखबार बांटा करते थे, जिसके बाद घर आकर घर के कार्यों में हाथ बंटाया करते थे। इतना कुछ करने के बाद भी वो पढ़ाई पर पूरा ध्यान दिया करते थे। 

APJ ABDUL KALAM INSPIRING-

बायोग्राफी ,एक चिड़िया के उदाहरण ने बदली दी थी जिंदगी

डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जब पांचवी कक्षा में थे तो उनके अध्यापक ने एक चिड़िया के माध्यम से उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी थी। उनके अध्यापक ने ब्लैक बोर्ड पर पंख फड़फड़ाते पक्षी का चित्र बनाया। जिसमें उन्होने पक्षी के सिर, पूंछ तथा पूरे शरीर को अंकित कर समझाया कि, पक्षी अपने आपको कैसे हवा में उठाते हैं और उड़ान भरते हैं। लेकिन कलाम साहब को उनका लेक्चर बिल्कुल भी समझ नहीं आया। जिसके बाद उनके शिक्षक उन्हें बाकी बच्चों के साथ समुद्र के किनारे ले गए और वहां उड़ते पक्षियों को दिखाकर उनके उड़ने का ढंग बताया। जिसके बाद डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी ने कहा कि हमारे समझ में आ गया कि पक्षियों की जो इच्छा होती है, उसकी पूर्ती के लिये वे अपनी अंतः प्रेरणा से अपने शरीर से ही शक्ति प्राप्त करते हैं। जिसके बाद यहीं से डॉ. कलाम ने अपने सपनों की ऊंची उड़ान भरी। 

APJ ABDUL KALAM CAREER-

बचपन से ही बनना चाहते थे साइंटिस्ट-

सुबह 4 बजे उठकर अखबार बांटने वाले डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम ने साइंटिस्ट बनने का निर्णय बचपन में ही कर लिया था। बचपन में ही उन्होंने यह निश्चय कर लिया था कि उनका लक्ष्य विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में उन्नति करना ही है, जिसके लिए उन्होंने कॉलेज में भौतिक विज्ञान विषय को चुना। इसके बाद उन्होंने मद्रास इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी से एरोनॉटिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई संपन्न की। 1960 में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद, डॉ ए.पी.जे. अब्दुल कलाम DRDO में एक साइंटिस्ट के तौर पर शामिल हो गए। उन्होंने एक वैज्ञानिक और विज्ञान प्रशासक के रूप में अगले चार दशक बिताए। कलाम साहब मुख्य रूप से रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO), भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO), भारत के नागरिक अंतरिक्ष कार्यक्रम और सैन्य मिसाइल विकास प्रयासों में गहन रूप से शामिल थे। 

APJ ABDUL KALAM ऐसे बने भारत के मिसाइल मैन-

साल 1960 में मद्रास इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी चेन्नई से स्नातक होने के बाद कलाम साहब, रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के एरोनॉटिकल डेवलपमेंट इस्टेब्लिशमेंट में वैज्ञानिक बने। कलाम साहब को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन में ट्रांस्फर किया गया था। जहां से वह भारत के लिए पहली स्वदेशी सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल के हैड बने। साल 1980 में उन्होंने सफलतापूर्वक रोहिणी उपग्रह को पृथ्वी की कक्षा में तैनात किया था। डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी इसके बाद आगे बढ़ते गए और उन्हें एक बड़े खिताब (मिसाइल मैन) के नाम से सम्मानित किया गया। कलाम जी भारतीय प्रधानमंत्री के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार भी रहे और जुलाई 1992 से दिसंबर 1999 तक रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन के सचिव के पद पर काम किया। डॉ. कलाम जी ने अग्नि सहित कई मिशन के तहत कई मिसाइलों पर काम किया और भारत को एक नई ऊंचाईयों तक पहुंचाया था। 

               अब्दुल कलाम जी के नेतृत्व में 1980 में रोहिणी को सफलतापूर्वक प्रथ्वी के निकट स्थापित कर दिया गया .इनके इस महत्वपूर्ण योगदान के लिए 1981 में भारत सर्कार द्वारा इनको भारत के रास्ट्रीय पुरस्कारों में से एक पदम् भूषण से सम्मानित किया गया .अब्दुल कलम जी हमेशा अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता को देते थे ,उनका कहना था की उनकी माता ने ही अच्छे बुरे को समझने की शिक्षा दी .वे कहते थे पढाई के प्रति मेरी लगन को देखते हुए मेरी माँ ने मेरे लिए छोटा सा लैंप ख़रीदा था ,जिससे में रत को ११ बजे तक पढ़ सकता था .माँ ने यदि साथ न दिया होता तो में यंहा पर न होता .

APJ ABDUL KALAM PRESIDENT LIFE-

राष्ट्रपति बनने के बाद भी राजनीति से सदैव रहे दूर

भारत के लिए एक से बढ़कर एक मिसाइल प्रशिक्षण करने वाले डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी भारत सरकार के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार भी रहे। ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को भारतीय जनता पार्टी समर्थित एन.डी.ए. आदि दलों ने राष्ट्रपति के चुनाव के समय अपना उम्मीदवार बनाया था जिसका विपक्ष ने भी समर्थन किया। 18 जुलाई, 2002 को डॉक्टर कलाम जी को 90 प्रतिशत बहुमत द्वारा भारत का राष्ट्रपति चुना गया था। कलाम में कभी राजनैतिक पद को लेकर लालच नहीं था। उन्होंने 5 साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया था। यही नहीं राजनीति में रहते हुए भी अब्दुल कलाम जी हमेशा राजनीति से दूर रहे। 

APJ ABDUL KALAM NATURE-

सादगीपूर्ण जीते थे जीवन-

डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी की शालीनता और सादगीपूर्ण जीवन का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जब उनके परिवार के 50 से ज्यादा लोग दिल्ली घूमने आए थे तो उन्होंने उनके रहने, खाने-पीने का खर्चा अपनी तनख्वाह से ही दिया था। यही नहीं जब डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को प्रेसीडेंट चुना गया था तो उनके स्वागत के लिए बहुत तैयारी की गई थी लेकिन कलाम साहब केवल 2 सूटकेस लेकर ही राष्ट्रपति भवन में गए। एक सूटकेस में उनके कपड़े तथा दूसरे में उनकी किताबें थीं और जब वो पांच साल रहने के बाद वहां से गए तो इन्हीं दो सूटकेस को अपने साथ ले गए। 

छात्रों के प्रिय ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी ने छात्रों के बीच ही ली अंतिम सांस

भारत रत्न से सम्मानित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम एक सामान्य परिवार से संबंधित असामान्य शख्सियत के रूप में जाने जाते हैं जिन्होंने एरोनॉटिकल क्षेत्र में भारत को एक नई ऊंचाई पर पहुंचाया है। अब्दुल कलाम जी छात्रों और युवाओं में खासे लोकप्रिय थे। वो भारत के पहले ऐसे राष्ट्रपति थे जो अविवाहित होने के साथ-साथ वैज्ञानिक पृष्ठभूमि से राजनीति में आए थे। सर्वपल्ली राधाकृष्णन और डॉक्टर जाकिर हुसैन के बाद ए.पी.जे. अब्दुल कलाम एकमात्र ऐसे राष्ट्रपति हैं जिन्हें भारत रत्न मिलने का सम्मान राष्ट्रपति बनने से पूर्व ही प्राप्त हो गया था। यही नहीं डॉ. APJ ABDUL KALAM  ने अपने जीवन के अंतिम क्षणों को भी छात्रों के साथ ही बिताया था। 7 जुलाई, 2015 को . ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी ने अंतिम सांस ली थी।

सादगी की मूरत, भारत की शान कहे जाने वाले भारत रत्न डॉ. रतन टाटा जी की सफलता का मन्त्र I RATAN TATA JI KE 5 SUCCESS STRETEGYए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी आज भले ही हमारे बीच नहीं है लेकिन उनके विचार आज भी हर भारतीय के अंदर जीवित हैं। डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर सफलता की अद्भुत कहानी (Success Story) लिखी है। डॉ. ए.पी.जे  अब्दुल कलाम जी ने भारत सहित विश्वभर के लिए प्रेरणास्त्रोत (Inspiration) है।देशवासी  भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे अब्दुल कलाम जी को उनके अद्भुत कार्यों और बहुमूल्य विचारों के लिए शत-शत नमन करता है। 

दोस्तों हम आप लोगों के लिए  स्वयं की ग्रोथ एवं अपना व्यापार कैसे बड़ा करना है, सब जानकारी के लिए जो मूल मंत्र अति आवश्यक होते हैं वह लाते रहते हैं कृपया हमारी लेख को  लाइक एवं कमेंट करना ना भूलें औरदोस्तों को भी शेयर करें जिससे आपकी वैल्यू बढ़े , शेयर अवश्य करें धन्यवाद

    TEAM 

MONEYCONTROLER 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

peter lynch के द्वारा बताए गए stock picking के 13 टिप्स जानिए ONE UP ON WALL STREET में पीटर लिंच ने क्या कहा – जानें OYO ROOMS की शुरुवात RITESH AGRAWAL के जानें ELON – MUSK ने ये क्या किया TWITTER खरीदकर SUNDAR PICHAI की भारतीय प्रेम RISHI SUNAK BRITISH PRIME MINISTER WHAT IS DIVIDEND? INFOSYS SHARE BUYBACK NEWS