मिलिए भारत की सेल्फ मेड अरबपति महिला फालगुनी नायर से – FALGUNI NAIR BIOGRAPHY IN HINDI

IS FALGUNI NAIR RILATIVES KATRINA KAIF

FALGUNI NAIR SUCCESS STORY

NAYKA SUCCESS STORY

FALGUNI NAIR SUCCESS STORY,FALGUNI NAIR NETWORTH,NAYKA SUCCESS STORY

50 की उम्र में आया आइडिया, नौकरी छोड़ शुरू किया ब्यूटी प्रोडक्ट्स का बिज़नेस, आज Nykaa की फाउंडर ‘श्रीमती फाल्गुनी नायर’ ने खड़ी कर दी अरबों की कंपनी

“रुकावटें आती हैं सफलता की राह में, ये कौन नहीं जानता  

फिर भी मंज़िल तो वही पा लेगा जो हार नहीं मानता।“

इस बात का प्रत्यक्ष उदाहरण हैं 50 साल की उम्र में अपने बिज़नेस की शुरूआत कर महज़ 9 सालों में अरबों की कंपनी खड़ी करने वाली Nykaa की फाउंडर श्रीमती फाल्गुनी नायर (Falguni Nayar) जी। जिन्होंने अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर इतनी बड़ी कंपनी खड़ी करने का कीर्तिमान स्थापित किया है। आज उनकी काबिलियत की हर ओर प्रशंसा हो रही है। फाल्गुनी नायर ने उस फील्ड में अपने बिज़नेस की नींव रखी थी, जहां पहले से ही भारत और विदेश के बड़े-बड़े ब्रांड ने अपने पांव पसारे हुए थे। उन्होंने केवल ब्यूटी प्रोडक्ट्स की सेल करके अपने बिज़नेस का विस्तार किया और आज भारत की महिला अरबपति बनकर उन्होंने इतिहास रच दिया है। 50 साल की उम्र में अपना बिज़नेस शुरू करने का फैसला करना और उसे इतना सफल बनाने का सफर तय करना फाल्गुनी नायर के लिए आसान नहीं था। आइए जानते हैं उनके जीवन की प्रेरणादायी यात्रा। 

FALGUNI NAIR BIRTH,FAMILY,EDUCATION –

बचपन से ही कुछ अलग करने की थी चाह

19 फरवरी 1963 महाराष्ट्र के मुंबई के एक गुजराती परिवार में जन्मी फाल्गुनी नायर (Falguni Nayar)  के पिता एक बिज़नेसमैन थे। उनकी मां भी बिज़नेस में सहयोग किया करती थी। लेकिन फाल्गुनी अपनी अलग पहचान बनाना चाहती थी। अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद फाल्गुनी नायर ने Sydenham College of Commerce से Graduation  की शिक्षा हासिल की। जिसके बाद उन्होंने Indian Institute of Management अहमदाबाद से post-graduation की पढ़ाई की। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद फाल्गुनी नायर ने 1985 में A F Ferguson and Co. Company में बतौर Consultant की नौकरी की। इसके बाद उन्होंने साल 1993 में कोटक महिंद्रा ग्रुप को join किया। आगे चलकर वह कोटक महिंद्रा ग्रुप की Managing Director भी बनीं। 

FALGUNI NAIR LIFE

नौकरी छोड़ शुरू किया बिज़नेस

अच्छी नौकरी करने के बाद भी फाल्गुनी नायर अपने करियर से खुश नहीं थी। वो कुछ अलग करना चाहती थी। शादी और दो बच्चों की मां बनने के बाद भी उन्होंने कभी अपने सपनों से समझौता नहीं किया। इसलिए उन्होंने साल 2012 में बिज़नेस शुरू करने के लिए अपनी जॉब से Resign दे दिया। जिसके बाद उन्होंने स्टार्टअप बिज़नेस के बारे में जानकरी जुटानी शुरू की।

FALGUNI NAIR INSPIRING IDEA-

ऐसे मिला Nykaa को शुरू करने का आइडिया

साल 2012 में देश में ऑनलाइन प्रोडक्ट खरीदना-बेचना इतना प्रसिद्ध नहीं था, लेकिन फाल्गुनी नायर ने देखा कि लोगों को सभी ब्रांड के समान एक ही शॉप नहीं मिलते। ऐसे में फाल्गुनी नायर ने cosmetics products को ऑनलाइन बेचने का फैसला किया। लेकिन उनके लिए सबसे बड़ी समस्या यह थी कि उनके पास इससे जुड़ी ज्यादा जानकारी नहीं थी। लेकिन श्रीमती फाल्गुनी नायर (Falguni Nayar)  फैसला कर चुकी थी इसलिए उन्होंने रिस्क लेते हुए साल 2012 में नायका Nykaa की शुरूआत की। नायका एक संस्कृत शब्द है जिसका अर्थ स्पॉटलाइट में रहने वाली स्त्री होता है। 

FALGUNI NAIR STRUGGLE-

कई परेशानियों के बाद पाई सफलता-

श्रीमती फाल्गुनी नायर (Falguni Nayar) को ‘नायका’ की शुरुआत में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पहले चार साल में उनके तीन चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर्स ने इस्तीफा दे दिया। ऐसे में वह शुरुआत में सभी ऑर्डर को खुद देखती थी। यही नहीं अपनी कंपनी को आगे बढ़ाने में उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी। लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। साल 2014 में उनकी कंपनी को सिकोइया कैपिटल इंडिया से करीब 7 करोड़ रुपए का शुरुआती निवेश मिला। इसके बाद धीरे-धीरे कई लोगों ने ‘नायका’ में निवेश किया। आज कटरीना कैफ और आलिया भट्ट ने भी नायका में पैसा लगाया है। आज नायका को करीब 2,545 करोड़ रुपए की फंडिंग मिल चुकी है। 

NAYKA SUCCESS STORY-

बड़ा ब्रांड बन चुका है नायका (Nykaa)-

साल 2012 में शुरू हुआ एक छोटा सा स्टार्टअप आज एक बडें ब्रांड के रूप में स्थापित हो चुका है। नायका’ शुरुआत में सिर्फ ऑनलाइन प्रोडक्ट बेचती थी, लेकिन बाद में महिलाओं की जरुरत को देखते हुए ‘Nykaa’ ने ऑफलाइन स्टोर्स भी खोले। नायका’ आज cosmetics products का देश का सबसे बड़ा ऑनलाइन प्लेटफार्म बनकर उभरा है। ‘नायका’ के जरिए आप अपने फ़ोन से सभी ब्रांड के प्रोडक्ट देख सकते हैं और अपने घर बुलवा सकते हैं। आज इस प्लेटफॉर्म पर हर मिनट 30 से ज्यादा मेकअप प्रोडक्ट्स की बिक्री होती है। नायका आज अरबों की कंपनी बन चुकी है। अभी हाल ही में नायका के IPO ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। फाल्गुनी नायर का अगामी लक्ष्य अपने ऑफलाइन बिज़नेस को बढ़ाने पर जोर देना है। वो 2024 तक Nykaa के 180 ऑफलाइन स्टोर्स खोलना चाहती हैं।

NETWORTH-
रतन टाटा जी की सफलता का मन्त्र I RATAN TATA JI KE 5 SUCCESS STRETEGY

Nykaa की नेटवर्थ आज करीब 49 हजार करोड़ से ज्यादा की है। इसी के साथ नायका की श्रीमती फाउंडर फाल्गुनी नायर (Falguni Nayar) भारत की सबसे अमीर सेल्फ मेड महिला बन गईं हैं। फाल्गुनी नायर ने अपनी मेहनत और नई सोच के दम पर सफलता की नई कहानी (Success Story) लिखी है। वो आज लाखों लोगों के लिए प्रेरणास्त्रोत (Inspiration) है। Bada Business नायका की फाउंडर श्रीमती फाल्गुनी नायर (Falguni Nayar) जी की मेहनत और उनकी लगन की तहे दिल से सराहना करता है।

दोस्तों हम आप लोगों के लिए  स्वयं की ग्रोथ एवं अपना व्यापार कैसे बड़ा करना है, सब जानकारी के लिए जो मूल मंत्र अति आवश्यक होते हैं वह लाते रहते हैं कृपया हमारी लेख को  लाइक एवं कमेंट करना ना भूलें औरदोस्तों को भी शेयर करें जिससे आपकी वैल्यू बढ़े , शेयर अवश्य करें धन्यवाद

    TEAM 

MONEYCONTROLER 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

peter lynch के द्वारा बताए गए stock picking के 13 टिप्स जानिए ONE UP ON WALL STREET में पीटर लिंच ने क्या कहा – जानें OYO ROOMS की शुरुवात RITESH AGRAWAL के जानें ELON – MUSK ने ये क्या किया TWITTER खरीदकर SUNDAR PICHAI की भारतीय प्रेम RISHI SUNAK BRITISH PRIME MINISTER WHAT IS DIVIDEND? INFOSYS SHARE BUYBACK NEWS